पटना , अक्टूबर 18 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विजयादशमी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएँ दी हैं।डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत विजय का प्रतीक है। यह पर्व प्रत्येक युग में मानवता को सत्य, न्याय और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विजयादशमी का पावन पर्व हमें अपने भीतर के विकारों पर विजय प्राप्त करने तथा साहस, संयम और दृढ़ संकल्प के साथ सन्मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देता है। नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा ही समाज एवं राष्ट्र के वास्तविक उत्थान का आधार है।
डॉ. प्रेम कुमार ने भगवान श्रीराम और माँ शक्ति से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व बिहार में आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सौहार्द की भावना को और सुदृढ़ करे। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पावन उत्सव को आपसी प्रेम, सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित