चेन्नई , जुलाई 11 -- मद्रास उच्च न्यायालय ने कोयंबटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के कद्दावर विधायक और पूर्व मंत्री वी. सेंथिलबालाजी के खिलाफ दायर उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उनकी चुनावी जीत को चुनौती दी गई थी।

पड़ोसी इरोड जिले के प्रकाशम द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति एन. आनंद वेंकटेश ने कहा कि याचिकाकर्ता उस निर्वाचन क्षेत्र का पंजीकृत मतदाता नहीं है, जहां से द्रमुक नेता ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी, इसलिए उनकी याचिका खारिज की जा रही है। न्यायाधीश ने अपनी दलील में कहा कि कानून किसी एक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता को दूसरे निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार की जीत को चुनौती देने की अनुमति नहीं देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित