नयी दिल्ली , 18 (वार्ता) अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प सरकार के न्याय विभाग ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी और उनके समूह के खिलाफ प्रतिभूति बाजार से जुड़े आपराधिक मामला वापस ले लिया है।
अख़बार वॉलस्ट्रीट जनरल की सोमवार की एक रिपोर्ट के अनुसार,यह कदम ट्रंप प्रशासन द्वारा अरबपति गौतम अडानी और उनके सहयोगियों के खिलाफ लंबित कानूनी मामलों के व्यापक समाधान की एक योजना के अंतर्गत उठाया गया है।
अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, न्याय विभाग ने सोमवार को घोषणा की कि वह अरबपति गौतम अडानी और उनके सहयोगियों के खिलाफ लंबित मामलों को निपटाने के ट्रंप प्रशासन के व्यापक प्रयासों के तहत आपराधिक धोखाधड़ी का मामला वापस ले रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अदालत में दायर एक अर्जी में, संघीय सरकार के अभियोजकों ने न्यायाधीश से आरोपों को स्थायी रूप से खारिज करने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित