पटना , मई 17 -- अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को कहा कि बिहार में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और उनकी कंपनी प्रदेश में पावर सेक्टर के साथ सड़क, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में पचास से साठ हजार करोड़ निवेश की योजना बना रही है।

श्री अडानी पटना से करीब पचास किलोमीटर दूर सारण जिले के मस्तिचक में स्थित अखंड ज्योति आंख के अस्पताल में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार का अतीत बहुत गौरवमयी है और यहां के लोग बहुत परिश्रमी हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिहार देश की राजधानी हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि समय के साथ बिहार के पुराने गौरव की वापसी हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार प्रदेश की उन्नति के लिए काम कर रही है और विभिन्न सेक्टर्स में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित