श्रीगंगानगर , जून 29 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान निर्मल खाती (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आज शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि निर्मल लकड़ी का मिस्त्री था। उसे शराब की लत लगी हुई थी। अत्यधिक शराब पीने से शनिवार रात को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गयी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित