प्रयागराज , सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज शाम को प्रयागराज विकास प्राधिकरण नें माफिया अतीक अहमद के करीबी ज़ैद खालिद की अवैध रूप से बनाई गई कान्हा गौशाला क़ो बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया।

ज़ैद खालिद माफिया अतीक के सबसे खास करीबी आबिद प्रधान का दामाद हैं, ज़ैद पुरामुफ़्ती के विष्णुपूरी के पास कछार मे डेरी का निर्माण करा कर इससे दूध का कारोबार कर रहा था डेरी गिराने की दो मुख्य बड़ी वजह थीं एक तो गंगा किनारे 500 मीटर पर निर्माण की अनुमति नहीं होती दूसरा पीडीए से कोई स्वीकृति भी नहीं थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित