जयपुर , अक्टूबर 29 -- राजस्थान में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल को पदस्थापन की आगामी आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ) कर दिया गया है।

कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार देर रात जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक कारणों से उन्हें पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल एवं उनके परिवार द्वारा एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदने का कथित मामला सामने आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित