यमुनानगर , अक्टूबर 19 -- अतिथि अध्यापक संयुक्त संघर्ष मोर्चा हरियाणा ने 12,700 गेस्ट टीचरों को रेगुलर करने की मांग को लेकर 25 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में महारैली करने का निर्णय लिया है।

मोर्चा के प्रधान कृष्ण धारसूल और महिला विंग प्रधान मैना यादव ने बताया कि हरियाणा के गेस्ट टीचरों को उच्चतम न्यायालय एवं पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार नियमित करवाना है। इसी मांग को लेकर 25 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में महारैली की जाएगी। महारैली के बाद सभी अतिथि अध्यापक कुरुक्षेत्र से तिरंगा यात्रा निकालते हुए सीधे चंडीगढ़ जाएंगे और वहां हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।

अध्यापक नेता कृष्ण धारसूल ने कहा कि सरकार से सटीक, पारदर्शी और ईमानदारी से लड़ाई लड़कर हरियाणा के एक-एक अतिथि अध्यापक को रेगुलर करवाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के सभी अतिथि अध्यापकों से अपील की है कि वे 25 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में महारैली में पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित