नयी दिल्ली , अगस्त 24 -- अडानी समूह ने मुंबई पुलिस के कारों के बेड़े में 100 नयी कारें जोड़ने के लिए 15 करोड़ रुपये का अंशदान किया है।

अडानी एंटरप्राइजेज निदेशक प्रणव अडानी ने सोसल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, " हम उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करते हैं, जो खाकी वर्दी में दिन-रात ड्यूटी करते हुए मुंबई को सभी के लिए सुरक्षित रखने में जुटे रहते हैं! मुंबई पुलिस के बेड़े में 100 नयी कारें शामिल करने के लिए 15 करोड़ रुपये का योगदान देने का सौभाग्य मिला। उस शहर की सुरक्षा में अथक योगदान देने वालों के समर्थन में अपनी ओर से एक छोटी-सी भूमिका निभाने पर गर्व है, जो कभी नहीं सोता! #आमचीमुंबई"श्री अडानी मुंबई में पुलिस मुख्यालय गये थे जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुंबई पुलिस फाउंडेशन ने महानगर की पुलिस-व्यवस्था को मजबूत करने में उनके सहयोग का स्वागत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित