अहमदाबाद , सितंबर 01 -- अडानी समूह की बिजली वितरण एवं पारेषण कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (एईएसएल) ने मंगलवार को घोषणा की कि एसएंडपी ग्लोबल की हालिया समीक्षा के बाद उसे यूटिलिटी सेक्टर में दुनिया भर में सबसे ज्यादा ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक एवं शासन) स्कोर वाली कंपनी का दर्जा मिला है।

कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि समीक्षा के बाद गवर्नेंस से जुड़े उस मूल्यांकन को ठीक किया गया जिस पर पहले असर पड़ा था। इससे कंपनी की ईएसजी स्थिति में काफी सुधार हुआ और वह 100 में से 90 का स्कोर हासिल करने में सफल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित