चंडीगढ़ , जुलाई 23 -- हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र के गांव उनींदा में 15.87 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में बनने वाला यह रेस्ट हाउस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ सरकारी कार्यों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित