भरतपुर , दिसम्बर 18 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र में बुधवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग 123 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि भरतपुर के रूपवास निवासी मुंशी अपने भतीजे देशराज कुशवाह केे साथ मोटर साइकिल से मनिया से लौट रहे थे। तसीमाें से पहले स्कूल के खेल मैदान के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे मुंशी की मौेके पर ही मौत हो गयी जबकि देशराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित