पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने ईंट भट्ठा मजदूर की मौत का मामला हत्या में बदलाश्रीगंगानगर , मई 20 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में लिखमेवाला गांव में एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले शख्स की मौत होने पर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद यह मामला संदिग्ध मौत में बदल गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के निवासी संजय ने अपने पिता धुन्नूलाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। संजय ने बताया है कि उसका पिता धुन्नूलाल गांव लिखमेवाला के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। विगत 18 मार्च को किसी तरुण नामक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो गई है। 19 मार्च को उनका शव देखकर शक हुआ तो संग्रामगढ़ पुलिस को सूचना दी। संग्रामगढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया।

पुलिस के मुताबिक संजय ने बताया है कि उनको अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई है,जिसमें मृत्यु का कारण अंदरूनी अंगों में चोट लगना बताया गया है। इस पर संग्रामगढ़ थाना में उन्होंने रिपोर्ट दी।वहां की पुलिस ने शून्य नंबर मुकदमा दर्ज किया और घटनास्थल रायसिंहनगर थाना क्षेत्र का होने के कारण अब मामला अब यहां दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित