अलवर , अप्रैल 27 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के खैरथल कस्बे में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह उमर (25) और सतीश (30) रोज की तरह मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान खैरथल क्षेत्र में ही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज करके अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित