झुंझुनू , अप्रैल 26 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के गुढ़गौड़जी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और दोहिता घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर (40) अपनी पत्नी अंजू देवी एवं दोहिता ऋषि के साथ मोटर साइकिल से नंगली गांव में शादी में जा रहा था। केड गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि इससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी मंजू एवं दोहिता ऋषि घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से गुढ़ागौड़जी अस्पताल लाया गया। मंजू देवी एवं ऋषि को सीकर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित