भरतपुर , मई 04 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना के वैर राजकीय राजमार्ग पर सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर में त्यौहारी (वैर) गांव के राजवीर गुर्जर (30) और अजयवीर (25) किसी काम से मोटर साइकिल से बयाना की ओर आ रहे थे तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राजकीय पीजी कॉलेज के पास उनकी मोटर साइकल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को बयाना अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजवीर को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अजयवीर गुर्जर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भरतपुर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित