भरतपुर , मई 05 -- राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान अरुण कुमार शर्मा (45) निवासी सुमावली, मुरैना के रूप में हुई है। वह आगरा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित