अलवर , मार्च 01 -- राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि दो भाई शौकत अली और रफीक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में बैंड बजाने गए थे और देर रात स्कूटी से अपने घर सालपुरी का बास लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हेंजयपुर भेज दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित