भरतपुर , मार्च 17 -- राजस्थान में भरतपुर में बयाना के पहाड़ी-बाड़ी राजकीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैलादेवी मंदिर के दर्शन करने के बाद पत्नी एवं दो बच्चों के साथ आगरा निवासी एक व्यक्ति मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में ब्रह्मबाद पुल के पास किसी चौपहिया वाहन ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी एवं दोनों बच्चों को गम्भीर हालत में भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित