हैदराबाद , मार्च 20 -- तेलंगाना के अल्पसंख्यक कल्याण और सार्वजनिक उद्यम मंत्री मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने शुक्रवार को राज्य के लोगों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं।

श्री अजहरुद्दीन ने इस अवसर पर तेलंगाना की सांप्रदायिक सौहार्द की मजबूत परंपरा और समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया कि यह त्योहार समाज के सभी वर्गों के लिए खुशी, सफलता और प्रगति लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना रोजे और इबादत के माध्यम से सहानुभूति, करुणा और साझा करने की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा, "ईद खुशियां साझा करने और मिलकर जश्न मनाने का समय है।" उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना के लोगों ने हमेशा सद्भाव के साथ त्योहार मनाए हैं, जो राज्य की एकता और भाईचारे की संस्कृति को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित