बाकू , मार्च 05 -- अज़रबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान ने कई ड्रोन भेजकर उसकी सरज़मीन पर हमला किया है। यह पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच अज़रबैजान पर पहला हमला है।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ईरान के हवाई हमलों में नखचिवान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की एक टर्मिनल इमारत को निशाना बनाया गया, जबकि एक अन्य ड्रोन हमला शकराबाद गांव की एक स्कूली इमारत के करीब हुआ। मंत्रालय ने कहा कि हवाई अड्डे पर हुए हमले में दो लोग घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित