नई दिल्ली , मई 2 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की सेहत में सुधार दर्ज किया गया है।

अस्पताल द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, उन्हें शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे आपातकालीन विभाग में अचेत अवस्था में लाया गया था, जहां उन्हें दौरे (सीज़र) की शिकायत हुई थी।

प्रारंभिक जांच में उनके रक्त में सोडियम का स्तर कम (हाइपोनेट्रेमिया) पाया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया।अस्पताल के अनुसार, अजय राय का उपचार क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप और उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है। उपचार के दौरान उनके सोडियम स्तर को नियंत्रित और स्थिर कर लिया गया है।

फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है, हालांकि उन्हें अभी भी डॉक्टरों की सतत निगरानी में आईसीयू में रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित