मुरादाबाद , जून 17 -- यात्रियों की सुविधा और गर्मियों की छुट्टियों में संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए अजमेर से योगनगरी ऋषिकेश के बीच स्पेशल गाड़ी संख्या 09611/09612 का संचालन किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि इस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के दोनों दिशाओं में कुल 5-5 फेरे संचालित किए जाएंगे, जिसमें यात्रियों के लिए वातानुकूलित (एसी), स्लीपर और सामान्य (जनरल) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। शेड्यूल की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09611 अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल का संचालन 17 जून से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। यह ट्रेन बुधवार को अजमेर से शाम 19.45 बजे प्रस्थान करेगी और मदार, कासगंज, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, खैरथल, रेवाड़ी, गुड़गांव व दिल्ली कैंट होते हुए अगले दिन गुरुवार को सुबह 04.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से सुबह 04.45 बजे रवाना होकर शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी, रूड़की और हरिद्वार होते हुए गुरुवार दोपहर 12.50 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित