अजमेर , अक्टूबर 26 -- राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिये सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एक नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के मूल्यों को आत्मसात करने और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने सतर्कता जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित हस्ताक्षर अभियान काभी शुभारंभ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित