अजमेर , अक्टूबर 20 -- राजस्थान में अजमेर में युवक कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पूतला जलाया और इस्तीफे की मांग की है।

अजमेर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष हनीश मारोठिया के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन चौराहे पर एकत्रित होकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले को आग के हवाले करके इस्तीफा मांगा। श्री मारोठिया ने कहा कि जिस तरह बुराई के प्रतीक की लंका जलाई गई , उसी तरह आज हमने भी प्रतीकात्मक रूप से 'वोट चोरी की लंका में आग लगा दी।'उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में तब तक विरोध जारी रहेगा, जब तक वोट चोरी की सूची सार्वजनिक नहीं की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित