अजमेर , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को सट्टे के अड्डे पर दबिश देकर मौके से 13 लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से थाने के नजदीक ही हाथीभाटा बर्फ खाना गली में एक होटल केतलघर में अवैध तौर पर सट्टा चल रहा है । इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, तो तलघर में 13 लोग सट्टा लगाते पकड़े गये।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से एक लाख 45 हजार 390 रूपये नकद बरामद किये गये। इसके अलावा नौ मोबाइल फोन और सट्टे की पर्चियां भी बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित