अजमेर , फरवरी 22 -- राजस्थान में अजमेर में पिछले सात दिनों से जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल प्रशासन द्वारा मांगें माने जाने के बाद रविवार को समाप्त कर दी गयी।
ज़िला कलेक्टर लोक बंधु, नगर निगम के अधिशासी अभियंता रमेश चौधरी की सक्रिय पहल और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देशों के बाद प्रशासन और यूनियन के बीच लिखित समझौता हो गया।
इसके अनुसार कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए आठ सूत्रीय मांग पत्र को प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। समझौते के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का ऐलान कर दिया, जिससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित