जयपुर , मार्च 12 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अजमेर में एक ई मित्र संचालक को तहसीलदार के लिये 60 हजार रुपये की रिश्वत प्राप्त करते हुए किया है।
ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि ब्यूरो की अजमेर इकाई को शिकायत मिली कि परिवादी अपनी फर्म की भीलवाड़ा जिले के अंटाली तहसील के जवानपुरा गांव में लीज पर ली गई जमीन की लीज डीड के पंजीकरण के लिये ई-मित्र संचालक हेमराज से मिला तो उसने तहसीलदार गणेश कच्छावा का हवाला देकर 10 हजार रुपये प्रति बीघा रिश्वत की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित