अजमेर , अक्टूबर 27 -- राजस्थान मेंं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक विभाग ने त्योहारी सीजन एवं दीपावली के मौके पर छापामार कार्रवाई करते हुए सड़ी हुई चीनी जब्त की है।

विभाग के सूत्रों ने मंग्रलवार को बताया कि आयुक्त अविचल चतुर्वेदी एवं अजमेर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ज्योत्सना रंगा के निर्देशन में अजमेर जिले में 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान' चलाया जा रहा है, इसके तहत आज पर्वतपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिंध कन्फेक्शनरी- बिस्कुट फैक्ट्री में कार्रवाई की गयी। इस दौरान मौके पर बनाई जा रही मिठाई में जिस चीनी का उपयोग किया जा रहा था जो बहुत ही निम्न गुणवत्ता की सड़ी हुई थी।

मौके पर चीनी का नमूना लेकर 2900 किलोग्राम चीनी को मौके पर ही जब्त किया गया। मौके पर मिठाई का भी नमूना लिया गया और गंदगी पाये जाने के कारण अग्रिम आदेशों तक संयंत्र की मशीनों को सीज़ किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित