जयपुर, 10 (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को कार्यालय राजस्थान स्टेट इण्डट्रियल डेवलपमेन्ट एण्ड इन्वेस्टमेन्ट कॉपरेशन लि. (रीको) अजमेर के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक अजय विशश्वकर्मा को 50 हजार रुपए एवं कार्यालय रीको उप इकाई ब्यावर में कनिष्ठ सहायक कमलेश गुर्जर को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर-चतुर्थ को एक शिकायत मिली कि परिवादी को औद्योगिक क्षेत्र संस्थान ब्यावर में आवंटित औद्योगिक भूखण्ड का लीजडीड एवं उत्पाद परिवर्तन करने की एवज में गत सात जुलाई को श्री विश्वकर्मा द्वारा रिश्वत मांगने पर 50 हजार रुपए लेना तय हुआ।
इसके बाद शुक्रवार को श्री विश्वकर्मा 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इसी तरह गत श्री कमलेश गुर्जर को गत छह जुलाई को परिवादी से 35 हजार रुपए की मांग करने पर शुक्रवार को उसे 35 हजार रुपए की की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया एवं कार्यवाही जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित