अजमेर , अक्टूबर 29 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय आह्वान पर अजमेर भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को पूरे जिले में प्रभावी तरीके से जन जन तक लेकर जायेगी।
अजमेर भाजपा कार्यालय में आज आयोजित बैठक में इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न टोलियों का गठन करके उनके प्रभारी भी नियुक्त कर दिये गये।
भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने गुरुवार को बताया कि जन जन तक अभियान की रणनीति पहुंचाने के लिए बैठक में विस्तार से चर्चा के बाद तय किया गया कि भाजपा संगठन इस अभियान को सफल बनाने के लिए सिलसिलेवार कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से विशाल पदयात्रा, जनसंवाद, युवा संवाद, बौद्धिक चर्चा और जनजागरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
बैठक में मंत्री एवं सांसद भागीरथ चौधरी, महापौर अनामिका शर्मा, अभियान के प्रदेश सदस्य नीरज जैन, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाप्रमुख वंदना नोगिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपाई, पार्षद, मंडल पद्धाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित