जयपुर , सितम्बर 02 -- राजस्थान में अजमेर में पुलिस ने दो संदिग्ध बंगलादेशी नागरिकों को पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों एवं अन्य घुसपैठियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत अजमेर जिला पुलिस की विशेष टास्क फोर्स ने यह 25वीं कार्रवाई करते हुए इन दोनों को दरगाह क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम हलीमा खातून और रबीउल इस्लाम बताये। दोनों पति-पत्नी हैं और अपने को बंगलादेशी नागरिक बताया हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद असम और कोलकाता में कुछ समय रुके तथा बाद में ट्रेन से अजमेर पहुंचे। दोनों अजमेर में खानाबदोश के रूप में जीवनयापन कर रहे थे।
अभियान के तहत अब तक अजमेर जिले में 59 बंगलादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित