अजमेर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान में पंचायती राज चुनाव- 2026 के लिए अजमेर जिले में प्रथम चरण का मतदान 22 एवं 24 को होगा।

अजमेर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभिषेक गोयल ने सोमवार को बताया कि द्वितीय चरण का मतदान 28 एवं 30 अक्टूबर को कराया जायेगा। प्रथम चरण के मतदान दलों का प्रस्थान 21 अक्टूबर को एवं द्वितीय चरण के मतदान दलों का प्रस्थान 27 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अजमेर से होगा।

उन्होंने बताया कि जिले में पंचायतीराज चुनाव दो चरणों में होने जा रहा है। प्रथम चरण में जिला परिषद के 15 वार्डों के चुनाव होंगे। इनमें मतदान 22 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में 22 अक्टूबर को सरवाड़, केकड़ी, सावर, पीसांगन, श्रीनगर एवं अजमेर ग्रामीण (आंशिक) के लिए पंचायत समिति सदस्य के लिए भी मतदान होगा।

प्रथम चरण में पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान 24 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए मतदान होगा। साथ ही द्वितीय चरण में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान भी 28 अक्टूबर को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित