, Sept. 28 -- पटना,28 सितंबर (वार्ता बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को अधिकारियों को अजगैबीनाथ धाम एवं सोनपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्य में तेजी लेन के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौधरी की अध्यक्षता में आज अजगैबीनाथ धाम एवं सोनपुर /सारण में प्रस्तावित एयरपोर्ट परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तुतीकरण एवं समीक्षा बैठक लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डों के टेक्नो इकोनॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट्स / ट्रैफिक सर्वे, दोनों परियोजनाओं के मास्टर प्लान, भूमि अधिग्रहण, एयरपोर्ट की क्षमता, कनेक्टिविटी एवं आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जानकारी दी गयी कि अजगैबीनाथधाम ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे में पहले फेज में 3500 करोड़ रूपये और सोनपुर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल हवाईअड्डे में पहले फेज में 6500 करोड़ रूपये का निवेश पीपीपी मोड पर होना है। राज्य सरकार भू-अर्जन तथा कनेक्टिविटी की लागत पर वहन करेगी।
बैठक में बिहार रैयती भूमि क्रय नीति, 2026 के तहत एयरपोर्ट परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित