सूरजपुर , जुलाई 09 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के खूंशी क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने से चिंतित ग्रामीणों ने अच्छी बारिश की कामना के साथ पारंपरिक मान्यता के अनुसार मेढ़क-मेढ़की का विवाह कराया।

ग्रामीणों से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, विवाह के लिए आसपास के गांवों में बाकायदा निमंत्रण पत्र बांटे गये और बैंड-बाजे के साथ बारात निकाली गयी। पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी की गईं। आयोजन में खूंशी सहित आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित