नई दिल्ली , अगस्त 9 -- अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने रविवार को पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल चौक पर ध्वजारोहण किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक दिन था, जब महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 'करो या मरो' का आह्वान करते हुए भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी, लोकतंत्र और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के संघर्ष का इतिहास है। आज संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के सामने चुनौतियों के बीच कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित