नयी दिल्ली , अगस्त 09 -- अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में और बारिश होने के संकेत हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे इलाके में 10 और 11 अगस्त को हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में तापमान बढ़ा है। न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि शहरभर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित