काबुल , फरवरी 21 -- अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि बोर्ड के अधिकारी चाहते है कि उनका अगला राष्ट्रीय मुख्य कोच और सहयोगी स्टाफ ऑफ सीजन के दौरान अफगानिस्तान से काम करे।

अफगानिस्तान के मौजूदा टी-20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने और जोनाथन ट्रॉट के पद से हटने के बाद एसीबी अभी अपने अगले मुख्य कोच की नियुक्ति पर काम कर रहा है।

नसीब ने शुक्रवार को क्रिकबज को बताया, "हमने (हेड कोच और दूसरे विदेशी कोचों के) अनुबंध में कहा है कि उनका ड्यूटी स्टेशन अफगानिस्तान होगा। हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय टीम के कोच हमारे घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों पर करीब से नजर रखें। और जब कोई सीरीज शेड्यूल न हो, तो उन्हें राष्ट्रीय टीम की कमजोरियों को सुधारने पर काम करना चाहिए।"नसीब ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वे श्रीलंका के खिलाफ दुबई में होने वाली आगामी सफेद गेंद सीरीज से पहले अपने अगले मुख्य कोच की नियुक्ति कर लेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार इस सीरीज में तीन एकदिवसीय और इतने ही टी-20 मैच खेले जायेंगे। यह सीरीज 13-25 मार्च के बीच दुबई और शारजाह में खेली जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित