मुंबई , मई 05 -- मुंबई इंडियंस ने टाटा आईपीएल 2026 के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया। उन्होंने 229 रनों के विशाल लक्ष्य का शानदार ढंग से पीछा किया। स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर बात करते हुए, जियो स्टार के एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने एलएसजी के ख़िलाफ रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी की जमकर तारीफ़ की और कहा कि अगर रोहित इसी फ़ॉर्म में खेलते रहे, तो मुंबई इंडियंस कई टीमों की प्लेऑफ़ उम्मीदों को झटका देगी।
गावस्कर ने कहा, "मैं पिछले एक साल से रोहित शर्मा को बहुत करीब से देख रहा हूँ। जब से उन्हें व्हाइट-बॉल क्रिकेट और आईपीएल में कप्तानी से हटाया गया है, तब से उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी पर ज़्यादा ध्यान दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ में रन बनाए, घरेलू सीरीज़ में भी अच्छा प्रदर्शन किया, और अब आईपीएल में भी वे वैसा ही कर रहे हैं। आईपीएल में, वे आम तौर पर हर सीजन में 400 से 500 रन बनाते हैं, लेकिन उनकी पारियाँ अक्सर बहुत असरदार होती हैं। हो सकता है कि उनके नाम 80 से ज़्यादा रनों वाली बहुत ज़्यादा पारियाँ न हों, लेकिन 40 से 50 रनों की उनकी शुरुआती पारियाँ टीम को शुरू में ही अच्छी रफ़्तार दे देती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित