करौली , जून 10 -- राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किराड़ी लाल मीणा ने नकली बीज मामले में विपक्ष की ओर से उनका इस्तीफा मांगे जाने पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर तिल भर दोष निकल जाये तो वह मंत्री पद छोड़कर जेल जाने को तैयार है, लेकिन बर्दाश्त नहीं कर सकते।

डॉ. मीणा बुधवार को करौली जिले के टोडाभीम के राजोली गांव में शहीद राकेश मीणा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ षड्यंत्र हमेशा रचे गए हैं, चाहे कोई सा भी राज हो। जो पहले चोरी कर चुके हैं, वो उन्हें फंसाना चाहते हैं।

डॉ. मीणा ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टचारियों के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन जिसे साथ में लेकर गया उसने कबाड़ा कर दिया। उसने तो कबाड़ा कर दिया लेकिन मैने उसे पकड़ा दिया क्योंकि जो नकली बीज को पकड़ने के नाम पर संग चलने वाला पैसा उगा रहा है तो उसे जेल में डाल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जब पिछली सरकार के समय पेपर लीक के मामले सामने आये तब मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा, गहलोत साहब तक को नहीं छोडा, अब उन्हें मेरे पर हमला करने का मौका मिल गया है।

डॉ. मीणा ने कहा कि जो भारी भष्टाचार में लिप्त हो वह कैसे कह सकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष के लोग उन्हें फंसाना चाहते है लेकिन मैं अभिमन्यू की तरह चक्रव्यू में घुसना जानते है तो निकलना भी जानते है।

उन्होंने कहा, "उनके बढते हुए कदम के कारण विरेाधियों में घबराहट हैं लेकिन मैं किसी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ता हू चाहे मंत्री, संत्री व्यापारी इलाज करके रहता हूं। मैं घबराने वाला नहीं हूं, सांच को आंच नहीं। सत्य परेशान हो सकता हैं लेकिन पराजित नहीं हो सकता। किरोडी की विजय होगी और भ्रष्टाचारियों का नाश होगा।"डॉ. मीणा ने कहा कि वह विशेष अभिान चलायेंगे और किसी को लूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भ्रटाचार जड़ जड तक जम गया और भ्रष्टाचार देश को खोखला कर रहा हैं जैसे पेड़ में दीमक लग गया हो। उन्होंने कहा कि आजकल राजनीति में लोग आ रहे वह सोचते हैं विधायक, मंत्री एवं मुख्यमंत्री बन जाये और अपना घर भर लो, लेकिन यह राजनीति का काम नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित