अगरतला , अगस्त 12 -- त्रिपुरा की राजधानी अगरतला स्थित महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज की एक विवाहित छात्रा के कथित तौर पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 10 अगस्त काे जैसे ही छात्रा कॉलेज से बाहर निकली थी। आरोप है कि कॉलेज के बाहर खड़े लोगों ने जबरन उसे एक वाहन में बिठाकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसे सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता और उसके परिवार के पुलिस से संपर्क करने के बाद यह घटना सामने आई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित