अगरतला , मई 10 -- त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बामुटिया के पास सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के कार्यालय को दो विरोधी गुटों के बीच हुई हिंसा और झड़प के बाद बंद कर दिया गया है।
यह परेशानी शनिवार सुबह तब शुरू हुई जब ऑटो रिक्शा चालक वहां अपने 'लाइन नंबर' लेने के लिए जमा हुए थे। वहां ऑटो रिक्शा चालकों की भीड़ थी और जब प्रणब बनिक नाम का एक चालक अपना नंबर लेने के लिए कतार में खड़ा हुआ, तो सुदीप्त दास नाम के दूसरे चालक ने उसे धक्का दिया और पीटा। बेकसूर ऑटो रिक्शा चालक को लगी चोट के बाद इलाके में तनाव बढ़ने की रिपोर्टेंं हैं।
हिंंसा और झडप के बाद प्रणब बनिक सड़क पर खून से लथपथ पड़ा रहा और इलाके के कुछ लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। इस परेशानी की जड़ स्थानीय बीएमएस इकाई की एक नयी समिति का गठन था लेकिन प्रणब बनिक पर हुए हमले के बाद वहां मौजूद दूसरे ऑटो रिक्शा चालकों ने बीएमएस कार्यालय में ताला लगा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित