नयी दिल्ली , मार्च 04 -- समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर किये गये अमेरिका -इजरायली हमले और मीनाब के एक स्कूल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उस मिसाइल हमले में खामेनेई और मीनाब में 165 स्कूली छात्राएं मारी गई थी।

श्री यादव ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर साझा किए गए एक पोस्ट में कहा, "समाजवादी पार्टी अयातुल्ला अली खामेनेई पर हुए हमले और मीनाब के एक स्कूल पर हुए इजरायल-अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा करती है, जिसमें 165 स्कूली छात्राएं मारी गईं।" उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कृत्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत मानवीय सिद्धांतों के लिए गंभीर खतरा हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित