सुलतानपुर , अप्रैल 14 -- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के 13 अप्रैल को सुलतानपुर आगमन पर स्थानीय सांसद राम भुआल निषाद की अनुपस्थिति इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं विषय बन गई है।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दौरे की जानकारी पहले से ही जिले के सभी प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों को थी। ऐसे में सांसद राम भुआल निषाद का कार्यक्रम में अनुपस्थिति कई सवाल खड़े के गई है। कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा है कि यह महज संयोग, निरंकुशता है या फिर इसके पीछे कोई रणनीति या नाराजगी छिपी हुई है। संभावित कारणों पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो सांसद की गैरमौजूदगी के पीछे कुछ लोग इसे सामान्य अनुपस्थिति मान रहे है । जिले में संगठनात्मक तालमेल को लेकर पहले भी मतभेद की चर्चाएं सामने आती रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित