इटावा , अप्रैल 23 -- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को इटावा दौरे के दौरान केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े विषयों पर निर्माण संस्था के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। मंदिर परिसर में पूजा करने आई एक महिला और उसके बच्चों से भी अखिलेश यादव ने बातचीत की तथा बच्चों को उपहार प्रदान किया। इस दौरान सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, वरिष्ठ नेता राम नरेश यादव 'बाबा', बंटी यादव सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित