इटावा , मार्च 18 -- एक लंबे अर्से से संकटग्रस्त गौरैया चिड़िया का आशियाना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का इटावा स्थित गृहनगर सैफई में बनेगा।
गौरैया चिड़िया का सैफई में आशियाना बनाने के लिए गौरैया प्रेमी शिक्षिका सुनीता यादव व्यापक रूप से सक्रिय हो गयी है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनकी पहल कहीं ना कहीं जरूर रंग लाएगी। गौरैया प्रेमी शिक्षिका सैफई में गौरैया चिड़िया के आशियाने को बनाने की पहल सपा प्रमुख अखिलेश यादव से वार्ता के बाद करने में जुटी हुई है।
संकटग्रस्त गौरैया चिड़िया को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सजग हो गए हैं। सपा प्रमुख अपने इटावा के सैफई स्थित गृहनगर को गौरैया का आशियाना बनाने की दिशा में सक्रिय हो गए है। श्रीमती यादव ने गौरैया को सैफई में बसाने का जिम्मा दिया गया है।श्री यादव और उनकी पत्नी एवं मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने सुनीता को गौरैया का आशियाना बनाने जिम्मेदारी दी हुई है।
सुनीता पिछले 10 साल से गौरैया प्रेमी के रूप में इटावा में सक्रिय बनी हुई है। वह अपने हाथों से गौरैया के लिए घोसले बनाती है और अब तक करीब 1000 से अधिक घोसला स्थानीय लोगों को बांट चुकी है। सुनीता के गौरैया प्रेम की जानकारी हासिल होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी पत्नी डिंपल ने गौरैया प्रेमी सुनीता यादव से मुलाकात करने के बाद पुणे सैफई में गौरैया का आशियाना बनाने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित