देवरिया , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रवक्ता एस एन सिंह ने समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान को ओछी मानसिकता का प्रतीक बताया है।

श्री सिंह ने रविवार कहा कि श्री यादव का बयान उनकी ओछी मानसिकता और संकुचित विचारधारा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक सांस्कारिक प्रदेश है। यह देवभूमि है, ऋषि-मुनियों का प्रदेश है। यह भगवान शंकर, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम का प्रदेश है। जहां राम का त्याग, ऋषि-मुनियों की तपस्या और जटायु-शबरी की श्रद्धा है। ऐसे प्रदेश के लोगों को छोटा दिखाने का काम अखिलेश यादव हर समय करते हैं।

उन्होंने कहा कि जो भी अखिलेश यादव को सम्मान देता है, वे उसे अपमानित करते हैं। उन्होंने पिता द्वारा सम्मान देने पर पिता को, चाचा द्वारा सम्मान देने पर चाचा को अपमानित किया और अब उत्तर प्रदेश की जनता ने सम्मान देकर मुख्यमंत्री बनाया तो उसी जनता को अपमानित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जब अखिलेश यादव इसी उत्तर प्रदेश की जनता के बीच जाएंगे तो जनता पूछेगी कि यदि उत्तर प्रदेश की जनता उनके लिए खराब है तो वह किस मुंह से जनता के पास जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित