बेंगलुरु , मार्च 11 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 मार्च को नयी दिल्ली में एक खास आयोजन में अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा स्कूली बच्चों को पांच अरब थालियां परोसे जाने की उपलब्धि का जश्न मनाएंगी।
यह कार्यक्रम अक्षय पात्र की 25वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा है। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केन्द्र में होगा और इसमें भारत सरकार के खास पीएम पोषण कार्यक्रम के ज़रिए क्लासरूम में भूख को दूर करने में संगठन के योगदान को दर्शाया जाएगा। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
इस आयोजन में अक्षय पात्र के संस्थापक मधु पंडित दासा और चंचलपति दासा के साथ-साथ इसके न्यासी बोर्ड के सदस्य, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, समाजसेवी, सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ और साझेदार भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पुराने लाभार्थी, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक और स्टाफ के भी इस आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है। सन् 2000 में शुरू हुआ अक्षय पात्र फाउंडेशन सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को पौष्टिक मध्याह्न भोजन देकर बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित