वाराणसी , अप्रैल 17 -- पवित्र अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 20 अप्रैल को श्री काशी विश्वनाथ धाम में परंपरा के अनुसार ग्रीष्म ऋतु के दौरान श्री विश्वेश्वर को शीतलता प्रदान करने के लिये फव्वारा व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी।
इस पावन फव्वारा सेवा का शुभारंभ सायंकालीन सप्तऋषि आरती के साथ किया जाएगा। यह व्यवस्था रक्षाबंधन तक प्रतिदिन निरंतर रूप से बाबा विश्वनाथ की सेवा में समर्पित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित