मुंबई , अक्टूबर 17 -- बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म 'नखरेवाली' के ट्रेलर की सराहना करते हुए नवोदित कलाकार अंश दुग्गल को शुभकामनाएं दी हैं।फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इसी बीच अक्षय कुमार और आलिया भट्ट ने भी अंश की हौसला अफजाई की और उनके फिल्मी सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
अक्षय कुमार ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए अंश की तारीफ की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने लिखा, "मज़ा आ गया अंश!! महादेव करें तू बहुत बड़ा स्टार बने... बस मेहनत करते रहो, काम करते रहो, आगे बढ़ते रहो! 'नखरेवाली' के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। जय महादेव।"वहीं, आलिया भट्ट ने भी ट्रेलर की सराहना करते हुए अंश के सफर का मजेदार अंदाज में जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "शर्मीलेपन से बाहर निकलकर 'नखरेवाली' बनने तक का सफर, अंश! यह तो बहुत मजेदार लग रही है!"जिओ स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत 'नखरेवाली' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो प्यार, रिश्तों और महिला-पुरुष की सोच एवं भूमिकाओं को मनोरंजक अंदाज में पेश करती है। फिल्म का निर्देशन राहुल शंखल्या ने किया है, जबकि इसकी कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में हैं।
'नखरेवाली' 30 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित